गाजीपुर| ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के अंतर्गत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” विषय को केंद्र में रखते हुए बुधवार को गाजीपुर में स्वच्छता अभियान एवं “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी/राजकीय बाल गृह किशोर परिसर में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “प्रकृति और मातृत्व का अटूट संबंध है, और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरक हैं, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करते हैं।”
पौधरोपण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया जिसमें बाल गृह परिसर की सफाई की गई और बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल रहे: संतोष कुमार सिंह, जिला समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन नेहा राय, हब कोऑर्डिनेटर प्रियंका प्रजापति, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर गीता श्रीवास्तव, बाल संरक्षण इकाई संजय यादव, वरिष्ठ लिपिक रामचल मौर्य, प्रभारी अधीक्षक, बाल गृह अनिल राय, केयरटेकर| कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने राजकीय बाल गृह किशोर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बाल गृह की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और बच्चों के साथ संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।