गाजीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नंदगंज पर बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने की। शिविर का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह एवं भानु प्रताप सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज सिंह, और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा 66 महिला रोगियों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त डॉ. विशाल यादव ने 52 शुगर और बीपी के मरीजों की जांच की। शिविर में कुल 412 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डॉ. एस.के. सरोज (चिकित्साधिकारी, देवकली), डॉ. पंकज कुमार (प्रभारी चिकित्साधिकारी, नंदगंज), प्रभुनाथ (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), राम कुमार यादव (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), अनिल वर्मा, राम प्रवेश सहित कई अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।