गाजीपुर| उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी का जनपद गाजीपुर में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया और महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। तत्पश्चात् महोदय ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर जनपद की विकास योजनाओं की घोषणा की। इस अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने उपमुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार का राजकीय चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा, पुरुष एवं महिला आरक्षियों, आशा कार्यकर्ताओं, लेखपाल और पंचायत सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

“मिशन शक्ति-5.0” का शुभारंभ
उपमुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के कार्यक्रम “मिशन शक्ति-5.0: महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई इबारत” का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष महिला सुरक्षा दल का गठन किया गया है, जो बाज़ार, विद्यालय, कॉलेज और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहेगा।

जागरूकता अभियान और हेल्पलाइन जानकारी
रैली के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण और पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

अपेक्षित परिणाम
त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा मजबूत होगी।
मिशन शक्ति केंद्र शिकायत, समाधान, परामर्श और मार्गदर्शन की सुविधा एक छत के नीचे उपलब्ध कराएँगे।
SOP पुस्तिकाओं से पुलिस अधिकारियों को मानकीकृत कार्यप्रणाली मिलेगी।
प्रदेश में महिला-पुरुष समानता और सामाजिक विकास में नया अध्याय शुरू होगा।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:
श्रीमान जिलाधिकारी गाजीपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सांसद श्रीमती संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह “चंचल”, विधायक श्री बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी।
