Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

ब्यूरो 24-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250924-WA0007.jpg

जमानियां, गाजीपुर| स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर “हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में युवाओं की भूमिका” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम की शुरुआत में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में परिवर्तन की हर लहर का सूत्रपात युवाओं से ही होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में युवा पीढ़ी की  भूमिका अहम है। “युवा न केवल भाषा को जीवंत रख सकते हैं, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक और नवाचारों के साथ जोड़कर वैश्विक मंच पर भी ले जा सकते हैं। हिंदी को समृद्ध बनाने के लिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी,” उन्होंने कहा।

साहित्य केवल शब्दों का खेल नहीं, यह संस्कृति का दर्पण है


इसी कड़ी में असिस्टेंट प्रोफेसर बिपिन कुमार ने हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़ी तकनीकी भाषा और समकालीन चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “डिजिटल युग में हिंदी को तकनीक के साथ जोड़ना आवश्यक है। सोशल मीडिया, ब्लॉग, और अन्य डिजिटल मंचों के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए हमें तकनीकी ज्ञान और भाषाई शुद्धता दोनों पर ध्यान देना होगा।”

कार्यक्रम में डॉ. लालचंद पाल ने वर्तमान परिदृश्य में भाषा और साहित्य को लेकर चल रहे विवादों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “आज के समय में भाषा को लेकर अनावश्यक विवाद खड़े किए जा रहे हैं, जो हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक एकता के लिए ठीक नहीं है। भाषा और साहित्य को विवाद का विषय बनाने के बजाय हमें इसे एकता और समृद्धि का माध्यम बनाना चाहिए। युवाओं को इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है।”

युवाओं के बिना भाषा का भविष्य अधूरा है

महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हिंदी भाषा की प्रगति में कोई कमी नहीं है, बशर्ते हम अपनी भाषा और संस्कृति को गर्व के साथ अपनाएं और इसके प्रचार के लिए निरंतर प्रयास करें।”

इसी अवसर पर डॉ0 अभिषेक तिवारी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा, “हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह भारतीय अस्मिता और हमारी सांस्कृतिक चेतना का आईना है। युवाओं को चाहिए कि वे हिंदी को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखें, बल्कि व्यवहार, पत्रकारिता, शोध और जनजागरण के क्षेत्र में भी इसका अधिकतम प्रयोग करें। हिंदी जितनी व्यापक रूप से प्रयुक्त होगी, उतनी ही सशक्त और प्रभावशाली बनेगी।”

कार्यक्रम के अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने कहा, “साहित्य केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि यह हमारी चेतना, अंतर्मन और संस्कृति का शुद्धिकरण करने का माध्यम है। हिंदी भाषा हमारी संस्कृति और संस्कारों की वाहक है, जो समाज को जोड़ने का सेतु बनती है। युवाओं को चाहिए कि वे साहित्य के इस महत्व को समझें और हिंदी को अपनी अभिव्यक्ति का प्रमुख माध्यम बनाएं।” उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य को पढ़ने और लिखने की आदत डालें, ताकि यह भाषा और समृद्ध हो। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानप्रकाश ने कुशलता के साथ किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। संगोष्ठी में रिया, श्रेया, कृष्णा, अनुशीला, वंदना, खुशबू, अक्षया सहित परास्नातक हिंदी और स्नातक स्तर के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का दौरा: विकास कार्यों और महिला सुरक्षा की समीक्षा
Next: जिला कारागार में 135 बंदियों को मिला मुफ्त इलाज व दवा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.