गाजीपुर| जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक श्री पवन कुमार उपाध्याय ने मुखबिर खास की सूचना पर रसूलपुर हाईवे पुलिया के पास से शिवमुनी उर्फ शिवम यादव (32 वर्ष), पुत्र स्व. मुन्ना यादव, निवासी ग्राम नारंगपुर रानीपुर (चकिया), थाना नोनहरा को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना नोनहरा में मु0अ0सं0 282/2025 धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री पवन कुमार उपाध्याय, थाना नोनहरा, गाजीपुर।
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 282/2025, धारा 105 बीएनएस, थाना नोनहरा, गाजीपुर।
मीडिया सेल, जनपद गाजीपुर