गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए पुलिस लाइन हेलीपैड पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा समेत अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भी उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, पर्ची काउंटर और दवा वितरण कक्ष का जायजा लेते हुए मरीजों व तीमारदारों से संवाद किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने, बाहर से दवा न लिखने, नियमित रूप से बेडशीट बदलने और पर्ची काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाए जाने की बात भी कही।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों व परिजनों के बैठने की जगह पर पर्याप्त प्रकाश और पंखे की व्यवस्था हो।
उप मुख्यमंत्री ने वार्ड संख्या 6, बंधवां मलीन बस्ती का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किए। बस्ती की महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी दी, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके उपरांत उन्होंने 1632.79 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के 200 बेड वाले छात्रावास, मल्टीपर्पज हॉल और बास्केटबॉल कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के मॉडल को देखा और कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से कार्य प्रगति व सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारी, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित