गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार गोवंश, एक तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक वाहन और चार रस्सियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम शाहपुर के बहद से आरोपितों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुजीत गुप्ता पुत्र स्व. रामकेवल गुप्ता निवासी मासिरपुर थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ (हाल पता ग्राम चकजैनब, जहूराबाद, थाना बरेसर, गाजीपुर) उम्र लगभग 28 वर्ष, तथा रामबहादुर सिंह उर्फ बाउल पुत्र जनमेजय सिंह निवासी ग्राम लखनौली थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 208/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोहत्या निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भांवरकोल में पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय एवं उपनिरीक्षक कमलेश कुमार मय हमराह शामिल रहे।