गाजीपुर| जनपद में दसवां आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित जन जागरूकता रैली को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर राइफल क्लब से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग के लिए रवाना किया। कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में छात्रों के लिए जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने छात्रों को आयुर्वेद दिवस और आयुर्वेद विधा के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों के बीच निबंध लेखन, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
दिनेश यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज
डॉ जयंत कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
अखिलेश गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष)
अन्य आयुर्वेद चिकित्सक एवं कर्मचारीगण
कार्यक्रम स्थल पर नगर चिकित्सालय के द्वारा आयुष कैप का संचालन भी किया गया, जिससे आम जनमानस को लाभ मिला। कार्यक्रम का समापन डॉ जयंत कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करके किया गया।