जमानियां| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर खास की सूचना पर बहादुरपुर पुलिया के पास से मंटू यादव निवासी जगदीशपुर, थाना जमानियां को गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, उपनिरीक्षक अरुण पांडेय और उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता मय हमराह ने अभियुक्त को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके कब्जे से 60 पेटियों में रखी 2,700 पाउच (कुल 540 लीटर) देशी शराब बरामद हुई, साथ ही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक पाउच की क्षमता 200 मिलीलीटर है और शराब ब्रांड “ब्ल्यू लाइम” थी।इस मामले में पुलिस ने धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शराब तस्करी में सक्रिय है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।