गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने बुधवार को जिला कारागार गाजीपुर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया। शिविर में त्वचा रोग से पीड़ित 135 बंदियों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे की पहल पर समिति ने यह शिविर आयोजित किया। उन्होंने समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह से चिकित्सा शिविर की पुनः मांग की थी। इस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा के सहयोग और समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया।
मेडिकल टीम में डॉ. प्राची शर्मा (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. संतोष कुमार यादव, फार्मासिस्ट रोहित प्रकाश वर्मा, जेल चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार और फार्मासिस्ट भुवनेश्वर कुमार शामिल रहे। टीम ने बंदियों को मुफ्त जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध कराई। इस अवसर पर समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 1938 में स्थापित यह समिति लगातार जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुधार कार्यों में सक्रिय रही है। शिविर के दौरान जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और रवींद्र सिंह ने समिति के प्रयासों की सराहना की। मौके पर समिति से अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, निशांत सिंह और इंद्रबहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
अभिषेक कुमार सिंह (जिला सचिव, अपराध निरोधक समिति, गाजीपुर)
डॉ. प्राची शर्मा (चर्म रोग विशेषज्ञ, गाजीपुर)
जगदम्बा प्रसाद दुबे (जेल अधीक्षक, जिला कारागार गाजीपुर)|