गाजीपुर। उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा-2025 का आयोजन “विकसित भारत” की व्यापक थीम पर किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता दो वर्गों—जूनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) तथा सामान्य वर्ग (चित्रकार/कला प्रेमी)—में प्रातः 11 बजे से संपन्न हुई। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा कुश राय तथा जितेन्द्र कुमार (स०अ०) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह एवं अशरफ अली शामिल रहे। परिणाम इस प्रकार रहे—
जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान: उरूज फातिमा (कक्षा 11)
द्वितीय स्थान: मुस्कान आनन्द (कक्षा 12, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर)
तृतीय स्थान: प्रिया यादव (कक्षा 12, नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज)
सामान्य वर्ग
प्रथम स्थान: पंकज कुमार शर्मा (चित्रकार)
द्वितीय स्थान: अवधेश कुमार प्रजापति (बीएफए, काशी विद्यापीठ, वाराणसी)
तृतीय स्थान: सोनालिका प्रजापति (एमए, डीएवी कॉलेज, कानपुर)
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों और कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ “विकसित भारत” के संदेश को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।