Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की निःशुल्क सर्जरी, मिले जीवन को नई मुस्कान

ब्यूरो 26-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250926-WA0012.jpg

गाजीपुर| राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जिले में बच्चों का निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी कराई जा रही है। इस अभियान के तहत तीन माह से सात वर्ष तक की आयु के बच्चों में जन्मजात दोष, कुपोषण, गंभीर बीमारियों एवं तरुणावस्था से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

आरबीएसके टीम, सदर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कैथवलिया पर किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में मीनल फातिमा (उम्र 1 वर्ष), पिता – उमर अहमद (मो. नं. 8736936688) में जन्मजात दोष क्लेफ्ट लिप पाया गया। मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम-एनएचएम) को दी गई और बच्ची को मेडिकल कॉलेज गाजीपुर से रेफर कर अधिकृत हेरिटेज हॉस्पिटल, वाराणसी में भेजा गया, जहां निःशुल्क सर्जरी कर उसका सफल इलाज किया गया। वर्तमान में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। इसी क्रम में आरबीएसके टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधऊ पर भी पहुंची, जहां आराध्या चौधरी, पुत्री मनीष कुमार (मो. नं. 9129235816), ग्राम रसुलपुर कंधवारा निवासी में क्लब फुट का मामला सामने आया। आरबीएसके टीम ने मौके पर परीक्षण कर जिला कार्यक्रम प्रबंधक को सूचित किया और प्राचार्य मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के सहयोग से उसका सफल उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल बच्ची मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की देखरेख में स्वस्थ हो रही है। आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों का निःशुल्क इलाज कराए जाने की यह पहल अभिभावकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय का मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सिंह लाइफ केयर इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित
Next: सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.