Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संचारी रोगों की रोकथाम हेतु कृषि विभाग का प्रशिक्षण आयोजित

ब्यूरो 27-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन सभागार में किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी तृतीय चरण (05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025) के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि रक्षा अधिकारी गाजीपुर श्री उमेश कुमार ने की। उन्होंने क्षेत्रीय कर्मचारियों को चूहे एवं छछूंदर के माध्यम से फैलने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी और बताया कि इनकी रोकथाम जनसामान्य के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी न्याय पंचायतों में छोटी-छोटी गोष्ठियाँ आयोजित कर किसानों को चूहे एवं छछूंदर नियंत्रण के लिए प्रेरित करें।

श्री कुमार ने बताया कि किसानों को मच्छररोधी पौधों जैसे लेवेंडर, नीम, तुलसी, लेमनग्रास और गेंदा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने चूहा नियंत्रण के व्यावहारिक उपाय भी बताए। उनके अनुसार ब्रोमोडियोलॉन 0.005 प्रतिशत से बने चारे की 10 ग्राम मात्रा या जिंक फास्फाइड 80 प्रतिशत की 1 ग्राम मात्रा को 48 ग्राम भूने हुए चने और सरसों के तेल से तैयार कर बिल में रखने से चूहे मर जाते हैं। इसी प्रकार, एल्यूमिनियम फास्फाइड 56 प्रतिशत की 3 से 4 ग्राम मात्रा को बिल में डालकर बंद करने से निकलने वाली फॉस्फीन गैस से भी चूहों का नियंत्रण किया जा सकता है। प्रशिक्षण में राजनाथ सिंह यादव, व०प्रा०स० ग्रुप-बी/प्रभारी वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए अशोक कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी (कृ०रा०), समस्त विकासखण्ड स्तरीय सहायक विकास अधिकारी (कृषि/कृ०रा०) तथा क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण पर अपने विचार साझा किए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बूथ लेवल अधिकारियों व सुपरवाइजर्स को दिया गया प्रशिक्षण
Next: एक दिन की प्रधानाचार्य बनी पूजा तिवारी

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.