जमानियां। नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मक्खन वर्मा ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधक गौरी शंकर के माध्यम से दानापुर मंडल रेल प्रबंधक को पत्रक सौंपा। पत्रक में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की गई।
पत्रक में कामाख्या एक्सप्रेस (15667/15668), उधना-दानापुर एक्सप्रेस (20933/20994), पूर्वा एक्सप्रेस (12303/12304), मंडुवाडीह-पटना बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस (15125/15126), जियारत एक्सप्रेस (12395/12936), संघमित्रा सुपरफास्ट (12295/12296), श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391/12392) और बरौनी-अहमदाबाद ट्रेन (19483/19484) के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही डी.डी.यू.-सोनवल पैसेंजर को सुबह गाजीपुर सिटी तक चलाने, बुजुर्ग यात्रियों को रियायती टिकट सुविधा देने, स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुराने रेलवे क्रॉसिंग के सामने फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की भी मांग की गई।नगर अध्यक्ष मक्खन वर्मा ने कहा कि जमानियां एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव और सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है।इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कमला यादव, मनोज कुमार और गणेश जायसवाल भी मौजूद रहे।