Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय समरसता के संगम के रूप में शुरू हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर

ब्यूरो 28-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250928-WA0028.jpg

वाराणसी। देश की विविधता में एकता को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय एकीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “एक भारत श्रेष्ठ भारत” 12 दिवसीय शिविर का आयोजन वाराणसी के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल परिसर में किया जा रहा है। इस शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए प्रतिभागी अपनी परंपराओं, भाषाओं और सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत कर परस्पर समझ और सौहार्द्र को बढ़ावा दे रहे हैं।शिविर में उत्तर प्रदेश निदेशालय के वाराणसी ए, वाराणसी बी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ तथा एनईआर निदेशालय के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स सम्मिलित हो रहे हैं। कैडेट्स के लिए यह शिविर न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच है बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारियों और नागरिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

एकता और अनुशासन से ही राष्ट्र की ताकत निखरती है– ब्रिगेडियर सिन्हा


ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा का प्रेरक संबोधन

उद्घाटन अवसर पर कैंप कमांडेंट एवं ग्रुप कमांडर (वाराणसी ए) ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा ने अपने जोशीले और प्रेरणादायी संबोधन से कैडेट्स में उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” शिविर केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह मंच भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझने और उससे सीखने का अवसर प्रदान करता है। ब्रिगेडियर सिन्हा ने विशेष रूप से कैडेट्स को एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—
एक अच्छा नागरिक वह है जो केवल अपने अधिकारों तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाए। स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि यह सामाजिक दायित्व है, जिसे निभाकर ही हम राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनसीसी कैडेट्स देश की भविष्य की नेतृत्व शक्ति हैं और उनका आचरण समाज के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। संबोधन के अंत में ब्रिगेडियर सिन्हा ने सभी कैडेट्स का इस शिविर में स्वागत करते हुए उन्हें पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

कैडेट्स को संबोधित करते ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा

समारोह में रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन 91 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में एनसीसी अधिकारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें सूबेदार मेजर तेज बी. गुरूंग, सूबेदार चंद्रशेखर यादव, सूबेदार भूपिंदर सिंह, नायब सूबेदार मिलन थापा, नायब सूबेदार सुखचैन सिंह, बीएचएम भारत बी. पुन, हवलदार रितेश कुमार, हवलदार संजय कुशवाहा हवलदार ओम गुरूंग, हवलदार चुरा बी. गाहा, हवलदार दिपेंद्र रामजी, हवलदार विशाल तामांग, हवलदार इंद्रमान देवान, हवलदार रामाशीष कुमार, हवलदार मोबिन आलम, तथा हवलदार भवन सिंह शामिल रहे। इसके अतिरिक्त एएनओ मे कैप्टन डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, चीफ ऑफिसर अशोक कुमार त्रिपाठी, सेकेंड ऑफिसर रामजी प्रसाद, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार मसीह, लेफ्टिनेंट भरत कुमार वर्मा, सीटीओ सचिन सिंह यादव, सीटीओ हवलदार यादव, छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एम एस यादव, लेफ्टिनेंट सुनील कुमार शर्मा, GCI खुशबू मिश्रा, लेफ्टिनेंट अनिल कुमार यादव, लेफ्टिनेंट सौम्या पाल, कैप्टन उषा रानी सिंह, लेफ्टिनेंट जोगिंदर प्रसाद शामिल रहे।

शिविर मे उपस्थित अधिकारीगण

इस शिविर के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, लोक-नृत्य, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे कैडेट्स को न केवल विविध भारतीय संस्कृतियों से परिचित होने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्वबोध और राष्ट्रप्रेम की भावना भी प्रबल होगी। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” शिविर का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावी पीढ़ी को एक सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एम पैक्स महा सदस्यता अभियान से जुड़े किसान : अवधेश सिंह
Next: छात्राओं ने संभाला थानेदार और अधिकारी का दायित्व

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.