जमानियां। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजीपुर के तत्वावधान में शनिवार को बीपैक्स डुहीया में एम पैक्स महा सदस्यता अभियान के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 से अधिक किसानों को सदस्यता प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के निदेशक अवधेश सिंह उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि देश का हर किसान सहकारिता से जुड़कर स्वयं को सुदृढ़ बनाए, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके।मौके पर उपस्थित एडीसीओ निर्मल मौर्य ने कहा कि सरकार की योजना है कि अधिक से अधिक किसानों को बी पैक्स से जोड़ा जाए, ताकि वे उचित दर पर खाद व बीज प्राप्त कर खेती को और बेहतर बना सकें। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सदस्यता ग्रहण कर सहकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।कार्यक्रम में प्रबंधक जिला सहकारी बैंक जमानियां संजय तिवारी, शिवजन्म राय, संजीव राय, गोपाल राय, बृजमोहन उपाध्याय, बृजेश कुमार राय, आशु तिवारी, बागीस सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।