जमानिया। क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में रविवार को प्री-दशहरा फेस्ट का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांडिया नृत्य और विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नवदुर्गा की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनकी सराहना उपस्थित लोगों ने की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्णानंद राय ने दशहरा पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसलिए हमें जीवन में सदैव बुराई से दूर रहकर अच्छाई का मार्ग अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति राय, उप प्रधानाचार्य श्री ईश्वर नेपाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं बलीराम यादव, साधना राय, संदीप राय, ममता राय, स्वरांजली राय, कृष्ण गोपाल तिवारी, राजीव गुप्ता, धनंजय यादव, दिवाकर राय, प्रतीका नेपाल, चंदा उपाध्याय, सहना खान, कविता राय, सुनीता, ज्योति यादव, गायत्री सिंह, गयासुद्दीन खान, अरविंद यादव, वकील यादव, दीपाली राय, शनि वर्मा, रागिनी राय, रमेश चंद्र, बंदना राय, प्रीति कुमारी, अनीता यादव, कृष्ण कुमार राय, एकलव्य गुप्त, सत्यप्रकाश गोंड आदि मौजूद रहे।