गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल का आज गाज़ीपुर दौरा संपन्न हुआ।
प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर जनपद की विकास योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण, सम्मान एवं जागरूकता हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. इरज राजा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।