गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
आयुक्त वाराणसी द्वारा वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के डी-एन ओ वी ओ पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित नोटिस जारी किया गया है। इस संदर्भ में गाजीपुर जनपद के सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पदाभिहित/अपर पदाभिहित अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि उक्त नोटिस की प्रति उनके कार्यालयों तथा संबंधित स्थलों पर आमजन की जानकारी हेतु नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराना सुनिश्चित करें।निर्वाचक नामावली की अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक योग्य स्नातक एवं शिक्षक मतदाता समय से अपने नाम दर्ज करा सकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें।