Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 03-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251003-WA0039.jpg

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में 03 अक्टूबर को जिले के विभिन्न विकास खण्डों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम गोला विकास खण्ड के पंचायत भवन देवकली, ग्राम पंचायत शाहपुर (जमानिया), ग्राम पंचायत रेवतीपुर (रेवतीपुर), जेड ए मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल मुबाकरपुर (कासिमाबाद), ग्राम पंचायत चिलबिलियां (सादात), ग्राम पंचायत शहबाजकुली (मुहम्मदाबाद), विरनो, ग्राम पंचायत वयेपुर (देवकली) तथा सदर विकास खण्ड में सम्पन्न हुआ। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों के नेतृत्व में पीआरडी स्वयंसेवकों एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्हें अपने अधिकारों को समझने तथा हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया।

महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें —

112 पुलिस हेल्पलाइन

1090 महिला पावर लाइन

1930 साइबर हेल्पलाइन

181 महिला हेल्पलाइन

1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 चाइल्ड लाइन शामिल रहे।


अधिकारियों ने अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में इन हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल करने में संकोच न करें। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और महिलाओं ने गम्भीरता से जानकारी को सुना और इस पर अमल करने का आश्वासन भी दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: विधान परिषद स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.