गाजीपुर| महात्मा गांधी जयंती (02 अक्टूबर 2025) के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर के मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें बालक वर्ग की 3000 मीटर एवं बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ शामिल रही। इस प्रतियोगिता में 38 बालकों एवं 21 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत गाजीपुर एवं डॉ. अर्चना यादव, अमन सर्जिकल गाजीपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। पुरस्कार वितरण का कार्य भी मुख्य अतिथियों द्वारा संपन्न हुआ। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।
प्रतियोगिता के उपरांत, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षकों, स्टाफ तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत खेल मैदानों की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव (सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी), डॉ. सुनील यादव, कैप्टन आनंद सिंह, योगेंद्र कुमार, राजू सहित खेल कार्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विनोद कुमार जायसवाल (एथलेटिक्स कोच), विजय, राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, चंदन यादव एवं अंजनी वर्मा ने दायित्व निभाया।कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने सभी आगंतुकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।