Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस का हमला — चीफ जस्टिस पर जूता, प्रधानमंत्री की चुप्पी संविधान के लिए खतरा

ब्यूरो 07-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251007-WA0059.jpg

मोहम्मदाबाद। बाराचवर ब्लॉक क्षेत्र के कटारिया ग्राम पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में मंगलवार को बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई, जिसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन दर्शन, न्यायप्रियता और समाज सुधारक विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज समाज को उनके आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि न्यायप्रिय और दर्शनवादी थे, परंतु आज न्यायपालिका पर भी हमले हो रहे हैं। चीफ जस्टिस पर जूते फेंके जा रहे हैं और प्रधानमंत्री सहित गृह मंत्री व कानून मंत्री मौन हैं, जो संविधान पर खतरे की आहट है।”

उन्होंने कहा कि “प्रदेश में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। रायबरेली में राहुल गांधी का नाम लेने पर लोगों को पीटा जा रहा है और अपराधी खुलेआम कहते हैं कि वे बाबा के आदमी हैं। सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री ऐसे लोगों के खिलाफ बुलडोजर चला पाएंगे? ऐसा लगता है कि कानून व्यवस्था की आड़ में कुछ लोगों को दलितों पर अत्याचार करने की खुली छूट दी गई है।” डॉ. कुशवाहा ने आगे कहा कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, और अब दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी राहुल गांधी की ओर न्याय की उम्मीद से देख रहे हैं। देश का भविष्य राहुल गांधी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।”

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री एवं जहूराबाद विधानसभा प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि “कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगा। यदि योगी सरकार का यही रवैया रहा, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।” वहीं, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष झुना शर्मा ने कहा कि “प्रदेश के युवा अब सरकार के खिलाफ कमर कस चुके हैं और जल्द ही एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।” कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक राजभर, रामजी सिंह, राजेंद्र बिंद, कन्हैया यादव, राजू गुप्ता, लालजी सिंह यादव, मोहन कुशवाहा, संजय चौहान, बबलू राम, संजय राम, महत्तिम राम, जयशंकर राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वारण्टी भरत कुमार गिरफ्तार
Next: देशी तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.