गाजीपुर| जनपद गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार अपनी टीम के साथ कामूपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हरदासपुर मोड़ से अभियुक्त उमेश यादव उर्फ गुनगुन (पुत्र जगदीश यादव, निवासी ग्राम गोविन्दपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु.अ.सं. 096/25, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना करीमुद्दीनपुर
- मु.अ.सं. 98/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना करीमुद्दीनपुर
- मु.अ.सं. 226/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना करीमुद्दीनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर