गाजीपुर| साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद गाजीपुर की साइबर सेल टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम के प्रयासों से अनुज कुमार पुत्र अमरनाथ राजभर, निवासी बिजोरा, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर, के साथ हुए ₹50,000 के यूपीआई फ्रॉड की पूरी धनराशि वापस कराई गई है। जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार के साथ ऑनलाइन माध्यम से यूपीआई द्वारा ₹50,000 की ठगी की गई थी। पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकयत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम — कांस्टेबल शिवम सिंह, शुभम सिंह, विशाल एवं प्रेम शंकर — ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 30 सितंबर 2025 को अनुज कुमार के खाते में पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई। जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।