Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस मुठभेड़ में गोली चला सनसनी फैलाने वाला बदमाश घायल, अवैध तमंचा व बाइक बरामद

ब्यूरो 10-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251010-WA0089.jpg

गाजीपुर| मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान जनपद गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना करंडा एवं थाना बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोली चला क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना करंडा पुलिस ग्राम ब्राह्मणपुरा में हुई फायरिंग की घटना के आरोपित की तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान ग्राम सुसुंडी (थाना नोनहरा) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखते ही फायरिंग करते हुए बिरनो की दिशा में भागने लगा। थानाध्यक्ष करंडा शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी और थाना बिरनो पुलिस को सतर्क कर संयुक्त रूप से घेराबंदी करवाई। ग्राम रामदोपुर मच्छर ताली के पास जब बदमाश ने खुद को घिरा देखा, तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई संतुलित फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल सीएचसी बिरनो, गाजीपुर में उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: अनीश उर्फ रईस यादव

पिता का नाम: विंध्याचल यादव

निवासी: ग्राम मानिकपुर कोटे, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर

उम्र: 19 वर्ष


बरामदगी:

1. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर


2. एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर


3. एक अदद मोटरसाइकिल



मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी करने वाली टीम:

1. थानाध्यक्ष करंडा शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम


2. थानाध्यक्ष बिरनो बालेंद्र कुमार मय टीम

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है|

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मा० मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Next: साइबर सेल ने दिलाई राहत, UPI फ्रॉड में पीड़ित को वापस मिली धनराशि

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.