गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रेवतीपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 134/25 धारा 65(2), 115(2), 351(3), 352 बी0एन0एस0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के निर्देशन में उ0नि0 संजय कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में वांछित अभियुक्त खिचडू राजभर पुत्र स्व. बलिराम राजभर निवासी ग्राम विरऊपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 37 वर्ष को उसके घर ग्राम विरऊपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: खिचडू राजभर पुत्र स्व. बलिराम राजभर
निवासी: ग्राम विरऊपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 37 वर्ष
अपराध विवरण:
मु0अ0सं0 134/25 धारा 65(2), 115(2), 351(3), 352 बी0एन0एस0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव मय पुलिस टीम, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर।