Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोनू सिंह ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, जापान में विश्व एक्सपो 2025 में किया प्रतिनिधित्व

ब्यूरो 11-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251011-WA0050.jpg

जमानियां। क्षेत्र के उमरगंज निवासी सोनू सिंह ने जापान के ओसाका शहर में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में भाग लेकर जनपद एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) एवं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक ओसाका स्थित इंडिया पैवेलियन में संपन्न हुआ। इस दौरान सोनू सिंह ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में व्यावसायिक बैठकों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेटवर्किंग सत्रों में सक्रिय भागीदारी की। विश्व एक्सपो का उद्देश्य भारत की व्यापारिक, तकनीकी और सांस्कृतिक उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना था। सोनू सिंह ने इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और उद्यमशीलता की भावना का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात आज सोनू सिंह जापान से भारत लौट आए हैं। उनके आगमन की खबर से क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके सफल प्रतिनिधित्व पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: बिहार चुनाव से पहले शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.