Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिहार चुनाव से पहले शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

ब्यूरो 11-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251011-WA0051.jpg

जमानियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट दिलदारनगर और Government Railway Police (GRP) दिलदारनगर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शराब तस्करों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक प्रभारी दिलदारनगर के निर्देशन में सउनि ऋषिकेश राय शर्मा, प्र.आ. मो. सेराज अंसारी, आ. हरिशंकर सिंह, आ. अरुण कुमार सिंह (रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दिलदारनगर) तथा आरक्षी आशीष कुमार सिंह (जीआरपी चौकी दिलदारनगर) की टीम ने यह अभियान चलाया।

टीम ने ट्रेन संख्या 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में डीडीयू और दिलदारनगर स्टेशन के बीच सघन चेकिंग अभियान के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से कुल 23.100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19,420 बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार (18 वर्ष, निवासी शेखपुरा), उदय कुमार सिंह (40 वर्ष, निवासी बक्सर), मुरारी कुमार (25 वर्ष, निवासी बिक्रम) और कुंदन कुमार (25 वर्ष, निवासी बिक्रम, पटना) के रूप में हुई है। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे, क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। पकड़ी गई शराब को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ रेसुब पोस्ट दिलदारनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्करों को माननीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डीडीयू के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सोनू सिंह ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, जापान में विश्व एक्सपो 2025 में किया प्रतिनिधित्व
Next: डॉ. मनोज कुमार सिंह बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय मनोविज्ञान परिषद के नए संयोजक, छात्रों ने किया स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.