गाजीपुर| तहसील सदर गाजीपुर के वयेपुर व जंगीपुर में पटाखों की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर ने किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंस और उनके नवीनीकरण, स्टॉक रजिस्टर और वहाँ उपलब्ध पटाखों की सुरक्षा संबंधी जांच की गई। जांच में पाया गया कि सभी दुकानों/गोदामों में फायर एक्सटिंग्विशर, बालू और पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे। दुकान मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप ही पटाखों की बिक्री करें और किसी भी प्रकार के निर्देशों का उल्लंघन न करें।