गाजीपुर| हर्ष के साथ यह अवगत कराया गया है कि गत वर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष में भी युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, गाजीपुर के तत्वाधान में “विकसित भारत युवा नेता संवाद (V-BYLD)” के अन्तर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर, 2025 को रामलीला मैदान, लंका, गाजीपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर डिक्लेमेशन, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), साइंस मेला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण की प्रतियोगिताएँ रामलीला मैदान, लंका में आयोजित होंगी, जबकि कहानी लेखन, कविता लेखन एवं पेंटिंग की प्रतियोगिताएँ पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर में आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक एवं इनोवेशन ट्रैक के अन्तर्गत निम्न प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी —
डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन एवं इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शनी)। प्रतिभाग हेतु पंजीकरण “माय भारत पोर्टल” पर अनिवार्य किया गया है। प्रतिभागी युवाओं की आयु 01 सितम्बर 2025 तक 15 से 29 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। जिला युवा कल्याण अधिकारी, गाजीपुर ने बताया कि प्रतिभागी युवा/कलाकार कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 10:30 बजे तक अपनी आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें।