Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दीपावली से पूर्व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष अभियान, भारी मात्रा में सामग्री सीज

ब्यूरो 14-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251014-WA0051.jpg



गाजीपुर| जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के अवसर पर मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 7 नमूने संग्रहित किए गए और 45 किलोग्राम छेना मिठाई, 20 किलोग्राम बूदी लड्डू और 50 किलोग्राम चीनी का सीरा जिनका अनुमानित मूल्य ₹17,400 था, सीज कर विनष्ट किया गया। इसके अलावा 943 किलोग्राम रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल भी सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,880 है।

विस्तृत कार्रवाई इस प्रकार रही:

भैदपुर जमानिया स्थित मोछू मिष्ठान भण्डार से 10 किलोग्राम बूदी लड्डू और 20 किलोग्राम छेना मिठाई सीज।

जमानिया कस्बा स्थित जय मिष्ठान भण्डार से 10 किलोग्राम बूदी लड्डू, 25 किलोग्राम छेना मिठाई और 50 किलोग्राम चीनी का सीरा सीज।

चकफैज बिन्दवलिया स्थित कुशवाहा मिष्ठान भण्डार से 943 किलोग्राम रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल सीज।

अन्य प्रतिष्ठानों से पनीर, छेना मिठाई, खजूर और बेसन लड्डू के नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

सभी नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेश चन्द्र पाण्डेय और तहसीलदार जखनिया ने किया, जबकि टीम में सुमन कुमार मिश्र, गुलाबचन्द गुप्ता, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव और बिपिन कुमार गिरि शामिल थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निपुण भारत मिशन और जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
Next: पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा मानदंडों की जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.