जमानिया। यादव उत्थान समिति के बैनर तले समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन तथा सामाजिक सहयोग के उद्देश्य से निरंतर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। समिति द्वारा मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों के बहिष्कार के साथ-साथ गरीब परिवारों के बच्चों की परवरिश एवं शिक्षा में आर्थिक सहायता, तथा निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग जैसी पहलें की जाती हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को ग्राम भागीरथपुर में पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मृत परिवार के परिजनों से मिलकर समिति के सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव, कोषाध्यक्ष कैप्टन हीरा यादव, पूर्व प्रधान शिव मूरत यादव, कैप्टन अर्जुन यादव, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक राधेश्याम यादव, समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष रजनीकांत यादव, ग्राम प्रधान राकेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद यादव, सत्य प्रकाश यादव, मृतक के भाई उपेंद्रनाथ राम एवं शैलेश यादव, किसान नेता झिल्लू यादव, पूर्व प्रधान विजय यादव और पप्पू यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक एकता एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।