गाजीपुर| विकास खंड सदर मुख्यालय के सभागार में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।nकार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संगीता कुशवाहा (आंगनबाड़ी) ने की। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से जुड़ी सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिलाओं के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती दुर्गेश मिश्रा, श्रीमती मीरा यादव, श्रीमती अर्चना देवी, श्रीमती माया देवी एवं श्रीमती संगीता कुशवाहा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभात कुमार गौड़, प्रभारी खंड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (आई.एस.बी.), श्रीमती पानमती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर गाजीपुर, सुश्री आंचल सिंह, क्षे.यु.क. अधिकारी, श्रीमती तारा सिंह तथा श्रीमती रागिनी सिंह (सुपरवाइजर) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।