Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 15-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251015-WA0022.jpg

गाजीपुर| जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी एम.ओ.वाई.सी. को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का भुगतान लंबित न रहे — सभी बकाया भुगतान तत्काल किए जाएं। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को केवल सरकारी दवा ही प्रदान की जाए तथा उन्हें जांच के लिए जागरूक किया जाए। किसी भी मरीज को निजी दवा न दी जाए।

जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान समय से सुनिश्चित करने, तथा सभी एम.ओ.वाई.सी. को तहसील स्तर पर नियमित रूप से बी.एच.एन.डी. बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी संचालन, तथा सीएचओ और एनएम की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को हेल्थ वेलनेस सेंटरों की क्रियाशीलता का सतत निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित किया जाए। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क भोजन, दवा एवं ड्रॉप-बैक सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उन्हें कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में रोका जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने ओपीडी, आईपीडी, एफआरयू, आरबीएसके, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाएं, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आईडी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना (JSY) भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एनएचएम), समस्त एम.ओ.वाई.सी. एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति के तहत जनपद में चला जागरूकता अभियान
Next: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.