Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को किया सम्मानित

ब्यूरो 15-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251015-WA00231.jpg

गाजीपुर| जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक से पूर्व मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 08 महिला कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में —

मंजू (बी0सी0पी0एम, सैदपुर) को आभा कार्ड में 67.23% उपलब्धि हासिल करने पर, बबीता सिंह (बी0पी0एम, रेवतीपुर) को एन0एच0एम कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा इकाई स्तर पर उत्कृष्ट प्रबंधन करने पर, अनीता (सी0एच0ओ0, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र तराव देवकली) को कुल ओ0वी0डी0 संख्या 1253, एन0सी0डी0 स्क्रीनिंग 642, शुगर मरीजों का फॉलोअप 33, हाइपरटेंशन मरीजों का फॉलोअप 42 एवं ई-संजीवनी ओ0पी0डी0 301 करने पर, पूनम (सी0एच0ओ0, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र देवा बैरनपुर, जमानिया) को कुल ओ0वी0डी0 1378, एन0सी0डी0 स्क्रीनिंग 724, शुगर मरीजों का फॉलोअप 14, हाइपरटेंशन मरीजों का फॉलोअप 38 एवं ई-संजीवनी ओ0पी0डी0 378 करने पर, वंदना (ए0एन0एम, उपकेंद्र देवा बैरनपुर, जमानिया) को कुल ओ0वी0डी0 1302, एन0सी0डी0 स्क्रीनिंग 510, शुगर मरीजों का फॉलोअप 33, हाइपरटेंशन मरीजों का फॉलोअप 42 एवं ई-संजीवनी ओ0पी0डी0 471 करने पर, रेखा यादव (ए0एन0एम, उपकेंद्र शेखपुर बिरनों) को ए0एन0सी0 60, संस्थागत प्रसव 39, पूर्ण टीकाकरण 60, परिवार नियोजन (आई0यू0सी0डी0) 16 करने पर, रेनू पाण्डेय (आशा, ग्राम घरिया, मरदह) को संस्थागत प्रसव 25, पूर्ण टीकाकरण 09, बच्चों का गृह भ्रमण 50, सी0बैक फार्म 148 एवं परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने पर, सविता यादव (आशा, फदनपुर सुभाखरपुर) को संस्थागत प्रसव 10, पूर्ण टीकाकरण 13, बच्चों का गृह भ्रमण 22, सी0बैक फार्म 144 एवं परिवार नियोजन में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “जनपद में कार्यरत सभी आशा, ए0एन0एम0, बी0पी0एम0, बी0सी0पी0एम0 एवं सी0एच0ओ0 द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भविष्य में भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।”

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न
Next: उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर वितरण समारोह सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.