Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हज यात्रियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 15-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया कि जनपद के हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 07 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ होकर 20 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट
hajcommittee.gov.in पर किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) का आयोजन 18 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का साक्षात्कार नवम्बर के द्वितीय सप्ताह में होगा। चयनित प्रशिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण मुम्बई में नवम्बर के चौथे सप्ताह में दिया जाएगा। निर्धारित मानक के अनुसार 150 हज आवेदकों पर एक प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष निर्धारित की गई है, जबकि स्नातक तथा सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

आवेदक की आयु 07 अक्टूबर 2025 को 25 से 80 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष एवं महिला प्रशिक्षकों का चयन, हज यात्रियों की संख्या के अनुपात में किया जाएगा। प्रशिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी ने पिछले पाँच वर्षों में हज किया हो, साथ ही वह अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी एवं स्थानीय भाषा बोलने और समझने में सक्षम, मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ, कम्प्यूटर और हज सुविधा एप से भलीभांति परिचित, तथा भीड़ नियंत्रण व समूह संबोधन का अनुभव रखने वाला होना चाहिए। अभ्यर्थी के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (100 अंक) और साक्षात्कार (20 अंक) शामिल होंगे। चयन संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा एवं साक्षात्कार में अलग-अलग न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु पोर्टल खोला गया, निर्धारित हुई समय-सारिणी
Next: मिशन शक्ति के तहत जनपद में चला जागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.