Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ज़मीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी

ब्यूरो 16-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280


जमानिया। ज़मीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर के पटखौलिया मोहल्ला निवासी अब्दुल बांकी ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित का आरोप है कि मोहल्ले के ही निवासी अवधेश बिन्द तथा चन्द्रदीप सिंह निवासी रामनरायनपुर ने मिलकर उनके साथ ₹1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।

अब्दुल बांकी के अनुसार, अवधेश बिन्द जो स्वयं को ज़मीन दलाल बताता है, ने उन्हें चन्द्रदीप सिंह से मिलवाया और भरोसा दिलाया कि वे सानिया सुल्ताना नामक महिला की ज़मीन अपने नाम लेकर बाद में उनके नाम बैनामा कर देंगे। विश्वास में आकर उन्होंने कई बार में रकम चन्द्रदीप सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर की तथा लगभग ₹40 लाख नकद भी दिए।
आरोप है कि उक्त धनराशि से दोनों ने ज़मीन अपने नाम खरीद ली, लेकिन न तो उसे प्रार्थी के नाम बैनामा किया और न ही उसकी रकम लौटाई। जब पीड़ित ने रकम या ज़मीन की मांग की तो आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next: उधार वापस मांगने पर महिला-पुत्र के साथ मारपीट, मामला दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.