जमानियां। फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम चितावनपट्टी निवासी विजयशंकर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नगर के गौरवा मोहल्ला निवासी आसिफ और असरफ द्वारा उन्हें लगातार फोन पर गालियां दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित के अनुसार, 27 सितंबर और 8 अक्टूबर 2025 को मोबाइल पर धमकियां दी गईं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 30 अगस्त 2025 को थाना गेट के पास आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की थी। उस घटना की शिकायत उन्होंने क्षेत्राधिकारी से की थी, लेकिन कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया है। संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है।