गाजीपुर| मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विकास विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में एक कार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1931
महिला हेल्पलाइन: 1090
चाइल्डलाइन: 1098
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
आपातकालीन हेल्पलाइन: 112
कार्यक्रम में उपस्थित महिला सिपाहियों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर समीर सिंह, एजाज अहमद, शायरा परवीन, धनेश्वर राम, वीरू मनी (बाल विकास परियोजना अधिकारी) सहित श्रीमती तारा सिंह, अर्चना सिंह, मीना सिंह, रागिनी, संगीता कुशवाहा, अंजू कुशवाहा, ज्योति गुप्ता, पुनीता कुशवाहा एवं संजू यादव आदि उपस्थित रहे। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।