गाजीपुर| युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, गाजीपुर के सौजन्य से एक दिवसीय “युवा उत्सव 2025” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह), डिक्लेमेशन तथा विज्ञान मेला प्रदर्शनी जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद गाजीपुर की मा० अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।
मुख्य अतिथि ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए युवाओं की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “आज का भारत का युवा आने वाले समय में विश्व पटल पर अपना परचम लहराएगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन को पूर्ण करेगा।”
कार्यक्रम में माय भारत के उपनिदेशक कपिल देव जौ, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज के प्रवक्ता जितेंद्र जी, संतोष तिवारी, शैलेश ओझा, प्रधानाचार्य मीना सिंह (राजकीय हाई स्कूल सहेड़ी), सिस्टर मेरी कुट्टी (लूथर्स कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज), गार्गी उपाध्याय, शिखा तिवारी, सुभाष चंद्र प्रसाद (माय भारत), डा० विवेक जी (पॉलिटेक्निक कॉलेज), सौरभ सिंह, सी.बी. सिंह, राकेश शर्मा, अनूप राय सहित समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:
लोकगीत (समूह): बाराचवर की टीम — प्रथम स्थान
कविता लेखन: दिव्यांश श्रीवास्तव (देवकठिया) प्रथम, रानी कुमारी (जमानिया) द्वितीय, स्मिता तिवारी (हुसैनपुर) तृतीय
कहानी लेखन: संजीत सिंह (रेवतीपुर) प्रथम, प्रीति यादव (जमानिया) द्वितीय, जयप्रकाश केशरी (जमानिया) तृतीय
चित्रकला: वैष्णवी मौर्य (गाजीपुर) प्रथम
आषण: दीपशिखा सिंह (रेवतीपुर) प्रथम
विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 11 टीमों, लोकगीत प्रतियोगिता में 7 टीमों तथा चित्रकला, आषण, कहानी और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। विजेता प्रतिभागी अब मंडल स्तर की प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र माननीय सांसद खेल स्पर्धा के जिला समन्वयक एवं भाजपा कार्यालय प्रभारी श्री राजन प्रजापति द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त