गाजीपुर| मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के विकास खंड सादात, मुहम्मदाबाद, बाराचवर, मरदह एवं रेवतीपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। विद्यालयों में छात्राओं और बच्चों को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 181, 1076, 108 — की जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे आपात स्थिति में इनका प्रभावी उपयोग कर सकें। इस अवसर पर पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं, बालिकाओं और अन्य महिलाओं को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।