Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, एफआईआर दर्ज होने पर जताया संतोष

ब्यूरो 17-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251017-WA0032.jpg

जमानिया। अधिवक्ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद जमानिया बार एसोसिएशन का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। एफआईआर दर्ज होते ही अधिवक्ताओं में संतोष का माहौल देखा गया।

धरना समाप्ति के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई तत्परता से न्याय पर विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगे पूरी हो गई हैं, जिसके चलते अब अधिवक्ता पूर्व की भांति न्यायिक कार्यों में भाग लेंगे। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने में उपजिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका सराहनीय रही है। इस मौके पर सचिव अमरनाथ राम, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कमलकांत राय, उदय नारायण सिंह, मेराज हसन, फैसल होदा, मुनेश सिंह, अरविंद कुमार, पंकज तिवारी, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिथिलेश सिंह, शशिभूषण राय, रवि प्रकाश, सुनील कुमार, बृजेश ओझा, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव आज़ाद समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय
Next: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.