जनपद के थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मीरगंज रेलवे क्रॉसिंग, काली माता मंदिर के पास गश्त के दौरान 03 अभियुक्त और 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। यह मामला थाना स्थानीय के मु0अ0सं0-315/2025 धारा-303(2) बीएनएस से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 75,000 रुपये नगद, 02 तमंचा (.315 बोर), 02 जिन्दा कारतूस, 02 मोबाइल फोन और 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी इस प्रकार है:
1. पुष्पेन्द्र आदिवासी, पुत्र भारत सिंह आदिवासी, थाना ईशानगर, छत्तरपुर (म.प्र.) – कब्जे से 30,150 रुपये नगद, 01 तमंचा और 01 जिन्दा कारतूस बरामद।
2. नत्थु आदिवासी, पुत्र जालम आदिवासी, थाना सिविल लाइन, छत्तरपुर (म.प्र.) – कब्जे से 18,800 रुपये नगद, 01 तमंचा और 01 जिन्दा कारतूस बरामद।
3. शाहिल आदिवासी, पुत्र गणेश आदिवासी, थाना ईशानगर, छत्तरपुर (म.प्र.) – कब्जे से 21,200 रुपये नगद बरामद।
4. दीपराज आदिवासी (बाल अपचारी), पुत्र पुष्पेन्द्र आदिवासी, थाना ईशानगर, छत्तरपुर (म.प्र.)।
बरामद तमंचों के संबंध में थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0-322/2025 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
पुष्पेन्द्र आदिवासी: 4 मामले विभिन्न थाना/जिला, मध्य प्रदेश
नत्थु आदिवासी: 4 मामले विभिन्न थाना/जिला, मध्य प्रदेश
शाहिल आदिवासी: 1 मामला
दीपराज आदिवासी: 1 मामला
गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक श्री राम सजन नागर एवं उनकी टीम, थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर। जनपद गाजीपुर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान का हिस्सा है।