जमानिया। क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में आज बड़े उत्साह और उल्लास के साथ प्री-दीपावली फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के भोजन स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें अभिभावकों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण हस्तकला प्रदर्शनी रही, जिसमें बच्चों ने मिट्टी से भगवानों की प्रतिमाएँ और विभिन्न सजावटी वस्तुएँ तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति राय ने अपने संबोधन में कहा कि “दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। बच्चों को चाहिए कि वे इसी भावना के साथ अपनी कला और रचनात्मकता को और निखारें।” उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्णानंद राय, उप-प्रधानाचार्य श्री ईश्वर नेपाल, सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ —कृष्ण गोपाल तिवारी, दिवाकर राय, साधना राय, संदीप राय, ममता राय, स्वरांजली राय, राजीव गुप्ता, धनंजय यादव, प्रतीका नेपाल, चंदा उपाध्याय, सहना खान, कविता राय, सुनीता, ज्योति यादव, गायत्री सिंह, गयासुद्दीन खान, अरविंद यादव, वकील यादव, दीपाली राय, शनि वर्मा, रागिनी राय, रमेश चंद्र, बंदना राय, बलीराम यादव, प्रीति कुमारी, अनीता यादव, कृष्ण कुमार राय, एकलव्य गुप्त, सत्यप्रकाश गोंड, सिमरन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया और बच्चों ने दीप प्रज्वलन कर खुशियाँ बाँटी। पूरा परिसर दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान से जगमगा उठा।
