गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 327/2025, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पाजी उर्फ रामप्रकाश पुत्र मुखलाल, निवासी मोमिनपुर (करमचंदपुर), थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री राम सजन नागर एवं हमराही पुलिस बल, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर।