गाजीपुर| महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत आज जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुख्य गतिविधियाँ :
1. पैदल गश्त व जनजागरूकता अभियान :
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
2. रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम :
मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा GRP और RPF के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।
3. एंटी रोमियो टीम की सक्रियता :
अभियान के तहत पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया तथा शोहदों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की।
4. वाहन चेकिंग अभियान :
थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हूटर, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती, तथा नंबर प्लेट पर जाति, धर्म या शासकीय प्रतीक चिन्ह अंकित करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया गया यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में गाजीपुर पुलिस का एक सशक्त प्रयास है।