जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में परिजनों ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया है। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, किशोरी 21 अक्टूबर की देर रात करीब 12 बजे घर से लापता हो गई। उसी रात पड़ोस का एक युवक भी अपने घर से गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पहले से बातचीत होती थी। जब युवक के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने किशोरी के पास न होने की बात कहकर फोन काट दिया और बाद में मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश और आरोपी युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है ताकि किशोरी को सकुशल बरामद किया जा सके और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।