जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 18 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुत्री की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।