Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रबी सीजन के लिए जनपद में उर्वरक आवंटित, किसानों से संतुलित खाद उपयोग की अपील

ब्यूरो 25-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| रबी मौसम में किसानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले की सभी सहकारी समितियों को फास्फेटिक और नाइट्रोजेनिक उर्वरकों का आवंटन किया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, 1116 मीट्रिक टन डीएपी, 552 मीट्रिक टन यूरिया और 856 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक विभिन्न सहकारी समितियों को उपलब्ध कराए गए हैं। इनका वितरण संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों द्वारा सत्यापन के उपरांत किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे फसलों की बुवाई के दौरान संतुलित नाइट्रोजेनिक, फास्फेटिक और पोटैशिक उर्वरकों का ही प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि डीएपी के साथ-साथ एसएसपी (सल्फर 11%, फास्फोरस 16% और कैल्शियम 19%), एनपीके/एनपीएस, फास्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर (प्रोम) और नैनो डीएपी जैसे विकल्पों का भी उपयोग करना चाहिए। ये उर्वरक मिट्टी में फास्फोरस के साथ-साथ सल्फर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी उपलब्ध कराते हैं, जो तोरिया, राई, सरसों और आलू जैसी फसलों के लिए डीएपी से अधिक लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि किसान डीएपी के स्थान पर टीएसपी, एनपीके, एनपीएस या एसएसपी का उपयोग करें, जिससे फसलों की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है। साथ ही, डीएपी और यूरिया के स्थान पर किसान नैनो डीएपी, यूरिया कल्चर, कैल्शियम नाइट्रेट और अन्य घुलनशील उर्वरकों का भी प्रयोग करें, जिससे खेत की मिट्टी की सेहत बनी रहे। जिलाधिकारी ने किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी, जिससे फसल चक्र सुधरता है और अधिक उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि किसान मृदा परीक्षण अवश्य कराएं और उसी के अनुसार उर्वरक का प्रयोग करें, क्योंकि अधिक उर्वरक के प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है| उन्होंने यह भी जोड़ा कि वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग से डीएपी और यूरिया पर निर्भरता कम की जा सकती है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से  हुआ व्यापक जागरूकता अभियान
Next: महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी जागरूकता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.