Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चक्काबांध गंगा घाट के पूर्वी तट पर छठ पूजा पर रोक, प्रशासन ने सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

ब्यूरो 25-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251025-WA0011.jpg

जमानिया। आगामी छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालु चक्काबांध गंगा घाट के पूर्वी तट पर पूजा नहीं कर सकेंगे। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि घाट का जलस्तर गहरा है और किनारों पर दलदल बन गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। ऐसे में प्रशासन ने पूर्वी तट पर छठ पूजा आयोजन पर रोक लगा दी है| उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने पहले से ही पूर्वी किनारे पर बेदियां तैयार कर ली थीं, लेकिन वहां फिसलन और गहराई के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु केवल सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अब श्रद्धालुओं को पश्चिमी तट की ओर जाना होगा, जहां इस बार अधिक भीड़ रहने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, बैरिकेडिंग और एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना, कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान अजय कुमार, ग्राम सचिव मनोज यादव और नगर पालिका कर निरीक्षक विजय शंकर राय सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित या निषिद्ध क्षेत्र में पूजा करने का प्रयास न करे, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बरुईन मठिया गांव में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार — क्षेत्र में दहशत
Next: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से  हुआ व्यापक जागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.